Latest updateYojana

Gas Cylinder Price Update : एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में आए भारी गिरावट, जानें अपने शहर के ताजा रेट।

आज एक खुशखबरी सामने आई है। एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों सिलेंडर की कीमत 51.50 रुपए से कम की है। 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी घटाए गए हैं। अब दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1580 रुपए पर आ गई है। अगस्त महीने में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कम हुई थी। 1 सितंबर से नई कीमतें लागू की गई है। इसी के बारे में हम आपको आज की इस पोस्ट में बताने वाले है। अगर आप इसके बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।

जानिए क्या है नए रेट

आईओसीएल की वेबसाइट पर नई कीमतें अपडेट की गई है। 1 सितंबर को गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। इस कटौती के अनुसार, 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत पहले 1631.50 रुपए थी। अब यह कीमत कम होकर 1580 रुपए पर आ गई है। कोलकाता में पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 1734.50 रुपए को मिलता था। अब इसकी कीमत कम होकर 1684 रुपए पर आ गई है।

मुंबई में पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर 1582.50 रुपए को मिलता था। लेकिन अब इसकी कीमत घटकर 1531.50 रुपए हो गई है। चेन्नई में इस सिलेंडर की कीमत पहले 1789 रुपए थी। अब इसकी कीमत 1738 रुपए पर आ गई है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों के भारी गिरावट

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार कटौती हो रही है। 14 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पहले की तरह ही है। आखिरी बार 8 अप्रैल को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ था। लेकिन इसके बाद घरेलू गैस सिलेंडर में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में अब घरेलू गैस सिलेंडर 853 रुपए को मिल रहा है। मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर 852.50 रुपए को मिल रहा है। कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर 879 रुपए को मिल रहा है। चेन्नई में अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 868.50 रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *